त्रिदिवसीय गिरौदपुरी मेला में मानवता सतनाम सेवा मिति कैलाशगढ़ (धाराशिव) द्वारा निशुल्क भोजन भंडारा आयोजन की बैठक संपन्न

   लवन (छत्तीसगढ़ महिमा)। 08 फरवरी 2023, 
मानवता सतनाम सेवा समिति कैलाशगढ़ (धाराशिव) विकास खंड व जिला बलौदाबाजार द्वारा 2015 से निरंतर त्रिदिवसीय गिरौदपुरी धाम वार्षिक मेला के अवसर पर संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों के निशुल्क भोजन भंडारा आयोजन कर समर्पित भाव से समाज जन सेवा कार्य किया जाता रहा हैं। पंचमी शुक्ल पक्ष के प्रथम दिवस को सतनाम धर्म की विधि विधान से गुरुगद्दी की पूजा अर्चना कर जैतखाम में पालो चढ़ा कर भोजन भंडारा आयोजन कार्यक्रम को संपन्न किया जाता हैं।
 इस वर्ष 2023 में 24 से 26 फरवरी को संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा भूमि गिरौदपुरी धाम में त्रिदिवसीय संत समागम विशाल वार्षिक मेला का आयोजन होने जा रहा हैं। जिसमें भोजन भंडारा व्यवस्था तैयारियों को लेकर मानवता सतनाम सेवा समिति कैलाशगढ़ (धाराशिव) द्वारा गत दिनों बैठक आयोजित किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष कलस राम महिलांगे, पं.कृष्ण कुमार महिलांग, मुंगे लाल मार्कण्डेय, कांशी राम टंडन, बिसत टंडन, रामचरण, सोनचंद मिरी,तीज राम बांधे, उबरान दास,अमर दास,राम निराला,दुकाल दास चतुर्वेदी, डोमार सिंह डहरिया,राधेश्याम बंदे सहित आस पास के और दूरस्थ क्षेत्रों के सतनामी समाज के कार्यकर्ता और समिति के पदाधिकारी गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।