सरसीवा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 31 दिसंबर 2022,
यशवंत प्रताप सिंह वर्ष 2013 में भर्ती हो कर पहली पोस्टिंग घोर नक्सली क्षेत्र कांकेर जिले के थाना छोटे बेठिया में सेवारत रहे। उसके बाद बलौदाबाजार जिला के थाना भाटापारा ग्रामीण चौकी लवन में प्रभारी रहे वर्तमान नवीन जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ में सरसीवा थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ उप निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग डीएसपी हेड क्वार्टर मनीष कुवर एवं ऑफिस के अन्य स्टाफ के समक्ष स्टार लगाया गया और उनका उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं कसाथ आशीर्वाद दिया गया।