मल्दा ब व कपरतुंगा धान खरीदी केंद्र का विधायक उत्तरी जांगड़े ने किया औचक निरीक्षण
सारंगढ/कोसीर। प्रदेश में धान खरीदी का कार्य तेज गति से चालू है और किसान अपने मेहनत का फल को आसानी से धान खरीदी केंद्र ले जा कर बिक्री कर रहे हैं राज्य सरकार द्वारा किसानों की सुविधानुसार धान खरीदी के व्यवस्था की गई है इसी कड़ी में आज श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ ने मल्दा ब व कपरतुंगा धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया और किसानों से रूबरू होकर हालचाल जाना साथ ही उन्होंने समिति प्रबंधक व अधिकारियों को किसानों की सुविधाअनुसार धान खरीदी करने निर्देशित किया साथ ही रबी फसल के लिए किसानों को पर्याप्त खाद बीज उपलब्ध कराने निर्देशित किये और राज्य सरकार के मंशा अनुरूप धान खरीदी करने कहि।