वनांचल क्षेत्र ग्राम कुशभाठा के किसान ने धान उपार्जन केंद्र खैरा को यथावत रखने मुख्यमंत्री खाद्य मंत्री से किया मांग

      बया (छत्तीसगढ़ महिमा)। 4 दिसंबर 2022, 
गत दिनों बिलाईगढ़ विधानसभा के अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के किसान ने धान उपार्जन केंद्र खैरा में ही यथावत रखने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात किया। बिलाईगढ़ विधानसभा के अंतर्गत वनांचल के ग्राम कुशभाठा के किसान प्रेमशीला नायक महामंत्री प्रदेश महिला कॉंग्रेस,नल कुमार पटेल पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से मिले। ग्राम कुशभाठा के किसान भारी संख्या में रायपुर जा कर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव विधायक विकास उपाध्याय से मिल कर अपनी परेशनी से उन्हें अवगत कराया। 
किसानों की नेतृत्व कर्ता प्रेमशीला नायक ने बताया कि हमारे गाँव के किसान पूर्व में खैरा उपार्जन केंद्र में अपने धान की फसल की बिक्री करते आये है और यही उनके लिए उपयुक्त है। परंतु नवीन उपार्जन केंद्र कुशगढ़ में खोला गया जहाँ उनके लिए धान की फसल को लेकर जाना दूर भी पड़ता है तथा कुशगढ़ का मार्ग भी ठीक नही है। परिवहन व्यय भी ज्यादा आता है। उन किसानों को खैरा उपार्जन केंद्र में ही धान बिक्री करने की अनुमति दे दी जाय इस आशय से पूर्व में कलेक्टर बलौदाबाजार को ज्ञापन सौंप चुके उन्हें फिर भी कुशगढ़ केंद्र में जोड़ दिया गया। जिससे किसान दुखी हो कर कुशभाठा एवं आस पास के गांव के किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से मिलने गए और अपनी समस्या से अवगत कराया तो किसान हितैषी मुख्यमंत्री ने तत्काल खाद्य मंत्री को कह कर आदेश कराया कि प्रशासन अपनी मनमानी नही करेगा और कोई भी किसान दुखी नही होगा। कुशभाठा के किसान यदि खैरा केंद्र में धान बिक्री करना चाहते है तो उन्हें यथावत रखा जाए। उन्होंने कलेक्टर बलौदाबाजार को तत्काल निर्देशित किया। मुख्यमंत्री व खाद्य मंत्री से मिलने गए किसान प्रतिनिधियों में नल कुमार पटेल पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान,आदिवासी किसान नेता संतोष दीवान,रतन सिंह डडसेना,डॉ.भूपेंद्र नायक नंद कुमार डडसेना,राजीव अवस्थी प्रदेश संयोजक अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश व भारी संख्या में किसान जिनमे प्रमुख रूप से टप्पू नायक, दिनेश नायक,हेमंत नायक,रतन डडसेना,गोसाई राम नायक,लोचन यादव,अरुण यादव,हेम प्रसाद नायक, सोहित सरपंच कुशभाटा,कुलदीप नायक,चंद्र प्रकाश नायक,खगेश्वर पटेल,कृष्ण कुमार पटेल,नरेंद्र नायक, सुरेंद्र पटेल,नानक चंद पटेल,बुधराम नायक,बलराम मरकाम,तिहारो मरकाम,तीजराम सिदार,निरंजन पटेल, राम प्रसाद नायक,सादराम नायक,रोहित पटेल,बांछा पूर्ण पटेल,शिवचरण नायक,दिनेश नायक,देव सिंह यादव, संजय यादव,लोकेंद्र साहू आदि उपस्थित थे।