दुर्ग (छत्तीसगढ़ महिमा) 14 नवंबर 2022, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेशाध्यक्ष आर.पी. भतपहरी, प्रदेश टीम का जिला दुर्ग गृह ग्राम हनौद डी. एस.चंदेल जो कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य रहे हैं उनके शोक संतप्त परिवार में पहुंच कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए। प्रदेशाध्यक्ष के साथ में एस.के.सोनवानी अध्यक्ष गुरू घासीदास गृह निर्माण समिति रायपुर,विनोद भारती प्रदेश संरक्षक, श्याम टांडे प्रदेश कोषाध्यक्ष और साथ में विजय कुर्रे प्रदेश सहसचिव,पूर्व अध्यक्ष गैंद लाल राय गुरु घासीदास सेवा समिति भिलाई,समाज के वरिष्ठ अधिकारी मनोज खिलारी,एडिशनल एस.पी.महादेवा,सुपुत्र कमलेश चंदेल के शोकाकुल परिवार में शामिल हो कर परिवार का ढाढस बांधा गया।