मिनीमाता महिला स्व सहायता समूह परसाडीह द्वारा मनाया गया बाल दिवस बच्चो को दी गई पेंसिल कापी

बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़ महिमा)। 25 नवंबर 2022, नवीन जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ अंतर्गत आयुर्वेद ग्राम परसाडीह के मिनीमाता स्व सहायता समूह के द्वारा प्रति वर्ष के भांति गत दिनों बाल दिवस मनाया गया।
मुहल्ले गांव के छोटे बच्चो को रंग गुलाल लगा कर उन्हे बाल दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया।
साथ ही सभी उपस्थित बच्चो को मिठाई खिला कर मुंह मीठा करा कर उन्हे पेंसिल कापी पेन दी गई।
भारत के पूर्व प्रधान मंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता रहा हैं। बच्चो के प्रति पं.जवाहर लाल नेहरू  स्नेह प्रेम रख उन्हे शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की और अपने माता पिता के साथ अपना देश की नाम रोशन कर सफलता हासिल करने के लिए जीवंत पर्यन्त प्रेरित किया करते थे। जिनके द्वारा समाज सेवा देश के हित में किए गए कार्यों को बाल दिवस पर याद किया जाता रहा हैं। ग्राम परसाडीह के माटीपुत्र स्व.श्री रेशम लाल जांगड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,अधिवक्ता,प्रथम अंतरिम संसद सदस्य,पूर्व मंत्री विधायक,सांसद रहे वे पं. जवाहर लाल नेहरू के समकालीन वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ में माने जाते रहे हैं। जिनके नक्शे कदम पर चल कर मिनीमाता स्व सहायता समूह के द्वारा छत्तीसगढ़ के प्रथम महिला सांसद ममतामयी मिनीमाता जी को अपना प्रेरणास्त्रोत मान कर महिला समूह का गठन किया गया हैं। तब से समय वर नारी सशक्तिकरण उत्थान जन जागरण अभियान चला सामाजिक धार्मिक विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जा रहा हैं।
आगामी संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जयंती पर्व 18 दिसंबर को प्रति वर्ष के भांति आयोजन करने समूह के सभी पदाधिकारियों सदस्यों द्वारा सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया हैं। बाल दिवस मनाया गया इस दौरान समिति के अध्यक्ष श्रीमती धनेश्वरी जांगड़े,सचिव श्रीमती बैजन्ती बाई जांगड़े,कोषाध्यक्ष श्रीमती पुनी बाई लहरे,सदस्य गण श्रीमती पुष्पा बाई लहरे,श्रीमती शांति बाई जांगड़े,श्रीमती जग बाई मतवाले,कु.मोना,श्रीमती गीता बाई जांगड़े,श्रीमती परमेश्वरी जाटवर,श्रीमती केकती बाई जाटवर,श्रीमती कलश बाई लहरे सहित ग्राम वासियों में बिजेश कुमार जांगड़े,गोवर्धन लहरे,अनिल कुमार जांगड़े,गौतम कुमार जांगड़े आदि लोग अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।