पलारी (छत्तीसगढ़ महिमा)। 20 अक्टूबर 2022, गत दिनों बलौदाबाजार जिला विकास खंड पलारी में सतनामी समाज द्वारा सत्र 2021- 22 में उत्कृष्ट छात्र छात्राओं के लिए प्रतिभावान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समाज के 60 -70 बच्चों को प्रशस्ति पत्र शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मिथलेश डोन्डे (संयुक्त कलेक्टर बलौदाबाजार),टी.आर. माहेश्वरी (डिप्टी कलेक्टर बलौदाबाजार), डां.राजा राम बनर्जी (प्रो.डां.भीमराव अंबेडकर शास. महा.वि.बलौदा जिला जांजगीर चांपा ), मोहन बजारे (संघर्ष समिति अध्यक्ष) जितेन्द्र नवरत्न जितु बलौदाबाजार (कार्य कारी प्रदेशाध्यक्ष सतनामी समाज छत्तीसगढ़ ISSO) हरिश्चंद्र गेड़रे प्रदेश उपाध्यक्ष सतनामी समाज छत्तीसगढ़ ISSO, धर्मेन्द्र रात्रे जिलाध्यक्ष बलौदा बाजार सतनामी समाज छत्तीसगढ़ ISSO, परमेश्वर गेड़रे मुख्य इकाई जिलाध्यक्ष,गीता बजारे जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, रामदेव बंजारे सुहेला ब्लाक अध्यक्ष,उमेना डहरिया जिला प्रभारी बलौदा बाजार, अजय भारती जिला कार्य कारी अध्यक्ष बलौदा बाजार, ललित घृतलहरे, महेश, नील कमल आजाद, खिलावन घृतलहरे आदि समाज के भंडारी साटीदार, विधार्थी गण,समाजिक कार्यकर्ता विधार्थी पालक गण अधिकारी कर्मचारी गण समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे थे।