सरसीवा (छत्तीसगढ़ महिमा)। 08 अक्तूबर 2022,
नवीन जिला सारंगढ़ - बिलाईगढ़ के विधान सभा क्षेत्र
बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सरसीवा दशहरा महोत्सव में छत्तीसगढ़ के सुपर स्टार अनुज शर्मा ने दी लोक कला संस्कृति की मधुर गीत संगीत की प्रस्तुति। दशहरा महोत्सव कार्यक्रम के पश्चात रात्रिकालीन रंगा रंग छत्तीसगढ़ की शानदार गीत संगीत नृत्य को देखने उमड़ा क्षेत्र में जन सैलाब। कार्यक्रम के उद्बोधन में चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव ने उपस्थित सभी क्षेत्र वासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। साथ ही शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं को आम जनता को अवगत कराते हुए दशहरा महोत्सव की विशेषता पर प्रकाश डालते हुए सारगर्भित शब्दों में जन समूह को संबोधित किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय के सहपरिवार आमंत्रित किए गए थे।