भटगांव(छत्तीसगढ़ महिमा)। 27 अक्तूबर 2022, गत दिनों नगर पंचायत भटगाँव में रात्रि कालीन डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव शामिल हुए। उन्होंने जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक गतिविधियों से समाज के प्रत्येक व्यक्ति से सामाजिक सुधार में प्रमुख सहयोग मिलता है। सामाजिक विकास के साथ शिक्षा के प्रचार-प्रसार देश के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।
आत्मिय स्वागत के लिए सभी आयोजन कर्ताओ नगर पंचायत भटगांव वासियों का दिल से आभार जताते हुए सफल कार्यक्रम आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
इस दौरान विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।