धान खरीदी केंद्रों में 2022 - 23 के लिए बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था हो चुकी है किसानों को नहीं देने पड़ेगा बारदाना


बलौदा बाजार (छत्तीसगढ़ महिमा)। 29 अक्तूबर 2022, प्रदेश में 1 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। इसे देखते हुए शासन प्रशासन की जोर - शोर से तैयारी चल रही है। धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया है कि इस वर्ष शासन प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिसके चलते किसानों को धान बेचने के दौरान किसी तरह की पेशानियां नहीं होगी। प्रति वर्ष बारदाना की समस्या होती है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने 80 फीसदी बारदाना की व्यवस्था की है। वहीं अन्य 20 प्रतिशत बारदाना के लिए जूट कमिश्नर से बात हो रही है। 
धान खरीदी को लेकर राज्य के राज्य के जिला कार्यालयों में कर्मचारियों को धान खरीदी प्रक्रिया व निरीक्षण के लिए संबंधित समिति कर्मचारियों ऑपरेटर,नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके तारतम्य में गत दिनों 28/10/2022 को जिला बलौदाबाजार के 5 विकास खंड के धान खरीदी के कार्य में नियुक्त कर्मचारियों का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण में जिला DMO कार्यालय के माध्यम से जानकारी दिया गया की इस वर्ष पंजीकृत रकबे के अनुसार अनुमानित धान खरीदी के लक्ष्य के अनुसार लगने वाले कुल बरदानो में से लगभग 85%की संकलन किया जा चुका है।
मिले जानकारी अनुसार समितियों,मिलरों,उपभोक्ता दुकान तथा नवीन बरदानों की समस्त संख्या लगभग खरीदी के अनुमानित लक्ष्य से 97% बारदाना की जानकारी हो चुकी है, इसलिए किसानों से बरदाना खरीदने या किसानों के बारदानों में धान तौल करने की आवश्यकता इस वर्ष नही पड़ेगी।
पिछले वर्ष की धान खरीदी में बरदानो की किल्लत के कारण किसानों को 30-40 रुपए में खरीद कर धान तौल कराया गया था,जिसमे किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था,अब 2022-23 की धान खरीदी में यदि कहे अनुसार किसानों को खरीदी केंद्रों में बारदानों की व्यवस्था हो जाने से काफी सुविधा होगी।