श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े सारंगढ़ विधायक एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन ने नवीन सारंगढ़ - बिलाईगढ़ जिले के नव पदस्थ कलेक्टर डी.राहुल.वैकेंट,पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा से कार्यभार ग्रहण के पश्चात प्रथम अवसर कार्य दिवस में सौजन्य मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही इस दौरान जिले की सम्पूर्ण विकास के सन्दर्भ में विस्तृत चर्चा किये। श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े ने कहा कि सारंगढ़ - बिलाईगढ़ जिला के अस्तित्व में आने से निश्चित ही जिलेवासी शासन प्रशासन को नजदीक से मिलेंगे और काम काज तेजी से होंगे और विकास तेजी से होंगे जो हम सब के लिए सुखद होगी। इस अवसर पर समस्त कांग्रेस परिवार और जनपद पंचायत सारंगढ़ उपाध्यक्ष गणपत जांगड़े सहित वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित रहे थे।