लबेद घाटाद्वारी सहित दूरस्थ अंचल में भारत गौरव यात्रा में पहुँची कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत

 छत्तीसगढ़ महिमा कोरबा। 10 अगस्त 2022,
 भारत देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आह्वान पर भारत गौरव यात्रा कांग्रेस जनों द्वारा निकाली जा रही है जो हर विधानसभा में होगी। 
रामपुर विधानसभा क्षेत्र की गौरव यात्रा का शुभारंभ  कोरबा लोकसभा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना डा. चरण दास महंत के द्वारा किया गया। सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि भारत गौरव यात्रा से जुड़कर हम सभी गौरवान्वित हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरे प्रदेश में गौरव यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही है जिसमें कांग्रेसजनों के साथ - साथ आम जन भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पहले दिन की गौरव यात्रा ग्राम लबेद,घाटाद्वारी से प्रारंभ हुई। इन अवसरों पर प्रमुख रूप से कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला संघ प्रभारी गुरुमुख सिंह होरा, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल,पूर्व रामपुर विधायक श्यामलाल कंवर, पूर्व सक्ती विधायक श्रीमती सरोजा मनहरण राठौर,रेवा राम चंद्रवंशी, मनहरण राठौर, सरमन सिंह कंवर, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई व संतोष मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष अजीत दास महंत, फूल सिंह राठिया, अनूप चंद्रा, मेहंदी चौहान, आवेश कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन अधिक संख्या में शामिल हुए।