भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा का दूसरा दिन भटगांव से बिलाईगढ़ तक चंद्रदेव प्रसाद राय के नेतृत्व में निकला

 छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 12 अगस्त 2022, 
भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा का दूसरा दिन नगर पंचायत भटगांव से विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ मुख्यालय तक 18 किलोमीटर पैदल पद यात्रा संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्रदेव प्रसाद राय के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और स्कूली बच्चे भी काफी संख्या में तिरंगा झंडा पद यात्रा में शामिल हुए। सभी लोगो के हाथों में तिरंगा लहराया झंडा और भारत माता की जय घोष चारों ओर गूंजता रहा।
एक पंक्ति लंबी कतारें लगी रही क्रम से जन सैलाब चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक एवं संसदीय सचिव के साथ 
 भारत जोड़ो तिरंगा पद यात्रा में चलते रहें।
जिनका जगह - जगह स्वागत किया गया विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण जन अधिक संख्या में अत्यंत उत्साह लिए सम्मिलित हुए।