छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 06 अगस्त 2022,
किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने आओ शिक्षा के द्वार स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ किया।
इस अभियान के तहत स्कूली बच्चों बीच पहुंच कर उनको पेन कॉपी व चॉकलेट वितरण कर सम्मानित किया। इस अभियान के तहत महासमुंद विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में पहुंच कर बच्चों को पेन कापी व चाकलेट बंट कर प्रोत्साहित व सम्मानित करने का काम किया। यह अभियान का शुभारंभ गत दिनों 2 अगस्त को जगदीश सिंह ठाकुर के जन्म दिवस पर उनके हाथों से बच्चों को पेन कॉपी व चॉकलेट बटवा कर शुरुआत किया गया। अभियान के तहत पहली कड़ी में ग्राम अछोली के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभी बच्चों को पेन कॉपी और चॉकलेट वितरण कर इस अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि कोई बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे। इस अभियान के तहत 12 वीं पास होने के बाद जो बच्चे घर से पढ़ाई करने के असमर्थ रहे उन बच्चों का कॉलेज में दाखिला करा कर उनको पढ़ाई में सहयोग करने का प्रयास किया जाएगा।
साथ में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल ऐतराम साहू, मार्कंडेय मैडम, बघेल मैडम,नमिथलेश साहू,जगदीश सिंह ठाकुर,राकेश निषाद, निगम निषाद, रमेश पटेल, राजेंश निर्मलकर, राजेंद्र ध्रुव खिलेंद्र यादव, भूपेंद्र टंडन और अन्य साथी गण उपस्थित रहे थे।