छत्तीसगढ़ महिमा भटगांव। 15 अगस्त 2022,
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगर पंचायत भटगांव में देश की आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय तिरंगा ध्वजा रोहण संस्था प्रमुख डॉ. लोकेश कुमार अजय चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव द्वारा किया गया।
लगातार तेज बारिश के बीच भी आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। डॉ.लोकेश कुमार अजय ने अपने उद्बोधन में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत में जब ब्रिटिश शासन का हुकूमत थी, तब हमारे देश वासियों ने जान की बाजी लगा कर अनेकों लड़ाइयां लड़ी,अनेकों कुर्बानियां दी जिसके परिणाम स्वरुप ही हमारे भारत वर्ष को 15 अगस्त सन 1947 को आजादी प्राप्त हुआ। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के इन्हीं कुर्बानियों को याद कर आज 15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। आधुनिक भारत में देश जान की कुर्बानी नहीं मांगती आज का आधुनिक भारत सच्ची इंसानियत, कड़ी मेहनत एवं इमानदारी मांगती है। अत: लोगों का अपना काम सच्चाई और ईमानदारी के साथ करना ही सच्ची देशभक्ति है।