छत्तीसगढ़ महिमा सारंगढ़। 18 अगस्त 2022,
जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव व सारंगढ़ जनपद उपाध्यक्ष, सारंगढ़ विधायक प्रतिनिधि, गणपत जांगडे ने कांग्रेस के शक्ति ऐप्स में पूरे विधानसभा से अब तक 4 हजार 3 सौ 8 लोगों को सीधे राहुल गाँधी से जोड़ा है। गौरतलब हो कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में एक अभियान के तहत शक्ति ऐप्स लांच कर लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य कर रहा है। जिसमे लोग जुड़ रहे है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ प्रदेश में भी शक्ति ऐप्स में लोगों को जोड़ने का काम जारी है। अपने - अपने विधानसभा में सक्रिय नेता इस काम मे लगे है। सारंगढ़ विधानसभा की बात की जाए तो युवा हस्ताक्षर गणपत जांगडे पूरी सक्रियता इस काम मे लगे है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में 9 वां स्थान बनाया है। जिससे कार्यकर्त्ताओं में भारी उत्साह है। साथ ही अपने सक्रिय कार्यकर्त्ताओं द्वारा किये जा रहे कार्य के उत्साह वर्धन के लिए राहुल गांधी प्रदेश के टॉप 10 को 18 अगस्त को दिल्ली में सम्मानित करेंगे। जिसमे सारंगढ जिला रायगढ़ से गणपत जांगडे भी शामिल होंगे।
सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े के प्रतिनिधि गणपत जांगडे ने खास चर्चा के दौरान कहा कि इस सम्मान के हकदार आमजन और कार्यकर्ता है।
जिन्होंने कांग्रेस पार्टी ऊपर अपना भरोसा जताया है। भविष्य में भी इसी तरह की आशीर्वाद की जरूरत पार्टी को है। उन्होंने यह भी कहा कि लगभग 10 हजार लोगों को शक्ति ऐप्स में जोड़ने का हमने लक्ष्य रखा है।
जिसे जल्द पूरा करेंगे।