छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 30 अगस्त 2022, विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत परसाडीह में श्यामशान घाट पास मुख्य मार्ग पास अनुचित स्थल पर बनाया गया हैं सार्वजनिक शौचालय।
जिनका कोई उपयोग नहीं किया जा रहा हैं। जहां अस्वच्छता फैले हुए हैं। निर्माण कराएं गए सार्वजनिक शौचालय बिना उपयोग के अब किसके सुविधा दिलाने के लिए बना है। पुराने बाजार चौंक के पास मुख्य मार्ग पास जान लेवा गड्डे घुरवा को पाट कर उचित स्थल पर सार्वजानिक शौचालय निर्माण कराना था। जहां स्थल का सदुपयोग नहीं होने से कूड़ेदान घुरूवा गड्डे में तब्दील हो चुका हैं जिसमें आस पास के गंदे पानी कचड़े भरे पड़े होने से अस्वच्छता फैले हुए हैं। जहां कभी भी सड़क दुर्घटनाएं बड़ी हादसा होने की संभावना बनी रहती हैं। बाजार चौंक मुख्य मार्ग से लगा हुआ स्थलों की सदुपयोग नहीं होने से वहां आस पास घुरुवा कूड़ेदान बना कर अस्वच्छता फैलाने की कार्य चल रहे हैं। सरपंच दीपेंद्र कुमार जाटवर द्वारा शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं के तहत बनाएं गए स्वीकृत शौचालय निर्माण कार्य को गुणवत्ता हीन किया गया है। नतीजा यह है कि गांव के बाहर शमशान घाट पास सार्वजनिक शौचालय निर्माण होने से किसी को सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रहा हैं। अब सार्वजनिक शौचालय निर्माण देखने और खानापूर्ति नाममात्र तक सिमट कर रह गए हैं। सवाल अब उठ रहे हैं ग्रामीणों के द्वारा कि सार्वजनिक शौचालय निर्माण अनुचित स्थल पर होने से किसको सुविधा उपलब्ध होते दिख रहे हैं। क्या शमशान घाट को छोड़ कर कोई सार्वजनिक स्थल शौचालय निर्माण कार्य के लिए सरपंच दीपेंद्र कुमार जाटवर को नहीं सूझा या मिला नहीं। लगातार ग्राम पंचायत परसाडीह के विभिन्न निर्माण विकास कार्यों को गुणवत्ताहीन करा कर सरपंच दीपेंद्र कुमार जाटवर द्वारा
भ्रष्टाचार किया गया हैं जिसका पोल खुलते दिख रहे हैं। ग्राम पंचायत परसाडीह के उप सरपंच मोहन लाल जांगड़े ने सरपंच दीपेंद्र कुमार जाटवर द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य भ्रष्टाचार को लेकर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जांच करवाई के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव राय को पत्र लिख कर मांग किया है। जिसको गंभीरता से लेते हुए चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव ने एसडीएम सीईओ बिलाईगढ़ को तत्काल जांच करवाई करने के निर्देश दिए हैं। जमीनी हकीकत से रूबरू तस्वीरे सच्चाई बयां कर रहे हैं। आए दिन सोशल प्रिंट इलेक्ट्रानिक मीडिया की सुर्ख़ियो में आ रहे हैं।