छत्तीसगढ़ महिमा बलौदाबाजार। 18 अगस्त 2022,
कलेक्टर रजत बंसल की अध्यक्षता में जिला खनिज न्यास संस्थान के शासी परिषद की बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें 2022 - 23 के कार्य योजना के लिए 120 करोड़ एवं 2022 - 23 से 2026 - 27 तक के पंच वर्षीय कार्य योजना के लिए कुल 360 करोड़ का अनुमोदन किया गया।
जिसमें 2022 - 23 के कार्य योजना अन्तर्गत प्राथमिक सेक्टर में 72 करोड़ 5 लाख एवं अन्य सेक्टर के लिए 47 करोड़ 95 लाख के कार्य शामिल है।
उक्त बैठक में सुनील सोनी सांसद रायपुर, गुहाराम अजगले सांसद जांजगीर चाँपा, चंद्रदेव प्रसाद राय बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव, सुश्री शकुंतला साहू विधायक कसडोल एवं संसदीय सचिव, प्रमोद शर्मा बलौदाबाजार विधायक, श्रीमती छाया वर्मा पूर्व राज्यसभा सांसद, जनक राम वर्मा पूर्व विधायक बलौदा बाजार, सदस्य गण सुनील महेश्वरी, दिनेश यदु, सीमा वर्मा, ताराचंद देवांगन, दिनेश यदु, संजय साहू, ईश्वर साहू, सुनील भतपहरी, लता ध्रुव अन्य गणमान्य सदस्य गण सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।