मंत्री डॉ.डहरिया ने आजादी के हीरक महोत्सव आरंग विधानसभा स्तरीय पदयात्रा 9 से 14 अगस्त का किया शुभारंभ

 छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 09 अगस्त 2022,
 डॉ. शिवकुमार डहरिया  नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत नरदहा से कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकताओं, जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ सभा एवं रैली निकाल कर किया शुभारंभ। 
भारी बारिश होने के बाद भी काफी जोश एवं उत्सााह के साथ पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। इस पद यात्रा के माध्यम से देश की आज़ादी के लिये महापुरूषों की कुर्बानियों व बलिदान को याद किया जायेगा साथ ही आज की नई पीढ़ी को महापुरूषों के द्वारा देश के लिये बलिदान व उनके संघर्ष से अवगत भी कराया जायेगा। 
साथ ही पदयात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं को आम जनता के बीच पहुँचाया जायेगा। कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किये वायदों में से अधिकतर वादों को पूरा किया है। जिसमें किसानों की कर्ज माफी, लगातार तीन वर्षो से 2500 रूपया प्रति क्विंटल धान की खरीदी की गयी। इस वर्ष 2640 रू. प्रति क्विंटल में धान की खरीदी होगी। किसानों का जल कर माफ किया गया।
 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा किया गया।
 4.5 लाख से अधिक वन अधिकार पट्टों का पुनरीक्षण कर पट्टा आबंटन किया गया। भूमिहीन कृषि मजदूरों को 7 हजार रू. सालाना आय सुनिश्चित करने राजीव गांधी ग्रामीण कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरू किया गया। इसके साथ ही सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, कौशल्या मातृत्व योजना, दाई-दीदी योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना, राजीव युवा मितान क्लब योजना, श्री धन्वंतरी जेनेकिर मेडिकल स्टोर योजना, स्वा‍मी आत्मानंद अंग्रेजी माध्य्म स्कूल योजना, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य  योजना सहित विभिन्न जन कल्याणकारी योजना कांग्रेस की सरकार ने लाई है, जिससे आम जनता को सीधा लाभ पहुंच रहा है।