अछोली से भोरिंग मार्ग जर्जर गड्डे पानी भरे कीचड़ से छात्राओं आम जनताओं की आवागमन प्रभावित

 छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 11 जुलाई 2022, जिले महासमुंद के नगर पंचायत तुमगांव मुख्यालय से लगभग 8 किलो मीटर दूरी पर स्थित है ग्राम अछोली जहां के छात्र छात्राओं को नियमित ग्राम भोरिग शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 5 किलोमीटर बदहाल कीचड़ पानी भरे गड्डे मार्ग से आवागमन कर आना पड़ता हैं।
विधान सभा क्षेत्र महासमुंद अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अछोली और भोरींग पहुंच मार्ग इतना जर्जर हालत में तब्दील हो चुका हैं कि आम जनता छात्र छात्राओं राहगीर को जान जोखिम में डाल कर आवागमन करना उनकी दिनचर्या में मजबूरी बन गया हैं।
शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं तहत सुगम सड़क निर्माण विकास कार्य को लेकर अवगत होते हुए भी यहां की जर्जर मार्ग को सुधार नवीन निर्माण करने कोई सुध नहीं ली जा रही हैं।
स्कूली बच्चों के द्वारा मुख्यमंत्री से भावुक की गई हैं अपील। शिक्षा व्यवस्था के साथ छात्र छात्राओं की आवागमन प्रभावित हो रहे हैं उन्हे गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए शीघ्र जर्जर मार्ग को सुधार कराने की मांग किया गया हैं।
छात्र छात्राओं ने यहां क्षेत्र के युवा किसान नेता अशवंत तुषार साहू से स्कूली बच्चों के द्वारा समस्याओं से अवगत कराया कि अछोली से भोरिंग पहुंच मार्ग रोड खराब होने के कारण आने जाने में हों रही है परेशानी हो रही है। जिसे अशवंत तुषार साहू ने शासन प्रशासन द्वारा उदासीनता के कारण आज यहां मार्ग नहीं बनाई गई हैं वे आए दिन जर्जर मार्ग पर आवागमन दौरान बड़ी सड़क दुर्घटनाओं को घटते जनहानि को देखने के इंतजार में हैं।
जिन्हें आम जनता छात्र छात्राओं की समस्याओं को ध्यान देने चाहिए वे क्यों मौन साधे हुए हैं। सोशल इलेक्ट्रानिक प्रिंट मीडिया पर छात्र छात्राओं आम जनता के साथ उनके पीड़ा जर्जर मार्ग पर आवागमन के दौरान तस्वीरें साझा करते हुए जनहित में डाले गए हैं। जिनसे शासन प्रशासन कुभकरनी में सोए निद्रा से जाग जाएं।
जन समस्याएं का निराकरण शीघ्र हो ये कहना हैं किसान नेता अशवंत तुषार साहू का उनके साथ छात्र छात्राओं का संबल भी दिखाई दे रहे हैं।