सुजीत कुमार अजय संवाददाता
छत्तीसगढ़ महिमा भटगांव। 11 जुलाई 2022,
विधान सभा क्षेत्र बिलाईगढ़ के तहसील व नगर पंचायत और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुख्यालय भटगांव से लगे ग्राम पंचायत टेढ़ीभदरा में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने डायरिया बीमारी के बचाव के लिए सुरक्षा जागरूकता रैली निकाल कर सावधानी बरतें की अपील ग्राम वासियों को की गई। जिसमें मुख्य रूप से शासकीय प्राथमिक शाला स्कूल के छात्राओं शिक्षकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ता मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और श्रीमती सुशीला भारती सरपंच ग्राम पंचायत टेढ़ीभदरा, श्रीमती सरिता भारती सदस्य जिला पंचायत और भटगांव के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी गण उपस्थित रहे थे।
स्वास्थ्य विभाग भटगांव के कर्मचारियों ने उपस्थित छात्राओं शिक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मितानिन और ग्राम वासियों को बताया गया कि अपने आस पास को स्वच्छता रख रखाव पर विशेष ध्यान रखें।
गंदे पानी का सेवन व उपयोग न करें मौसमी बारिश में खान पान रहन सहन पर सावधानी बरतने को कहा गया।