राजा देवरी पुलिस के द्वारा अवैध शराब विक्रेताओ के खिलाफ लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही

 छत्तीसगढ़ महिमा गिरौदपुरी। 13 जुलाई 2022,
 पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार झा द्वारा जिला के सभी थाना/ चौकी प्रभारी को अवैध रूप से संचालित कर रहे जुआ, सटटा ,आबकारी एक्ट वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है एवं सक्त कार्यवाही किये जाने हेतु जारी निर्देष के पालन में थाना प्रभारी निरी.किशोर सोनी के नेतुत्व में थाना राजादेवरी पुलिस द्वारा मुखबीर लगाकर 01मामले में 14 बल्क लीटर महुआ शराब कीमती 1400 रुपया को गत दिनों 12 जुलाई को जप्त किया गया है। जिसमे थाना राजा देवरी के अपराध क्रमांक 107/ 22 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में आरोपी अरुण दीवान पिता मोतीराम दीवान उम्र 45 वर्ष निवासी छतवान थाना राजा देवरी को विधिवत गिरफ्तार कर जुडिशल रिमांड में भेजा गया। थाना राजा देवरी पुलिस स्टॉफ का विशेष योगदान रहा। किशोर सोनी थाना प्रभारी राजा देवरी के नेतृत्व में लगातार जुआ सट्टा अवैध शराब बिक्री छोटे बड़े अपराध पर अंकुश लगाने लगातार प्रयास किया जा रहा हैं। जिनसे अपराधियों की हालत पस्त हैं।