शैलेश पाण्डेय बिलासपुर विधायक ने रेलवे बोर्ड के चेयरमेन श्री त्रिपाठी से की महत्वपूर्ण मुलाकात

 छत्तीसगढ़ महिमा बिलासपुर। 11 जुलाई 2022,
 ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों में मचे हाहाकार के बीच बिलासपुर पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी से बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विशेष चर्चा किया। 
विधायक शैलेष पांडेय ने कहा कि ट्रेनों का परिचालन लगातार रद्द किए जाने से आम यात्री हलाकान है। बिलासपुर जोन रेलवे का कमाऊ जोन है लेकिन फिर भी यहां के यात्री सुविधाओं से वंचित है।
 शैलेष पांडेय ने रेलवे बोर्ड अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी से बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास एवं आधुनिकीकरण करने की मांग को प्रमुखता से रखें जिस पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने तत्काल सहमति जताई। रेल्वे स्टेशन का पुनर्विकास होने पर यात्री सुविधाओं में विस्तार,रेलवे स्टेशन उन्नयन,क्षेत्र से लगे बाजार,फूड जोन सहित अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। ट्रेनों के रद्द होने के कारण यात्रियों को हो रहा विभिन्न परेशानियों समस्याओं के संदर्भ में बिलासपुर विधायक शैलेष पांडेय ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनय त्रिपाठी को समस्याओं से अवगत कराया जिस उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 16 जुलाई से यात्री ट्रेनों की बहाली की जाएगी। 
और आगे भविष्य में यात्री ट्रेनों का परिचालन रद्द नहीं करने का प्रयास किया जाएगा। 
इस दौरान रेलवे महाप्रबंधक आलोक कुमार, एल्डरमैन शैलेंद्र जयसवाल,अखिलेश गुप्ता बंटी भी उपस्थित रहे थे।