छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 14 जुलाई 2022, छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी के प्रथम पुत्र गुरू अमरदास बाबा जी की जयंती पर्व आषाढ़ शुक्ल पक्ष को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर कल 13 जुलाई को पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश भर में ग्रामीण शहरी क्षेत्रों में सतनाम धर्म के अनुयायियों द्वारा बड़े ही धूमधाम से उत्साह वर्धन करते हुए प्रति वर्ष के भांति आयोजन किया गया।
उनके द्वारा बताए गए सतोपदेश अमृतवाणी को पंथी नृत्य प्रदर्शन पिरामिड के साथ गीत संगीत सत्संग मंगल भजन कीर्तन के माध्यम से जन - जन तक पहुंचाने प्रचार प्रसार किया गया। उपस्थित सर्व समाज के संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों को खीर पुडी सतनाम प्रसादी निशुल्क वितरण जगह - जगह पर सतनामी समाज के द्वारा जन सेवा का कार्य किए गए।
जिसमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हृदय स्थल महादेव घाट रायपुरा के सतनाम गुरूद्वारा भवन में आम जनता सर्व समाज के लोगों को सतनाम प्रसादी खीर पूड़ी बांटी गई। जहां प्रति वर्ष संत गुरू अमरदास बाबा जी की जयंती पर्व अत्यंत उत्साह वर्धन के साथ मनाते रहे हैं इस बार भी संत समाज के लोग पंथी नृत्य प्रदर्शन डीजे सतनाम भजन पर थिरके।
इसके अलावा सतनामी समाज रायपुरा द्वारा प्रति सप्ताह के प्रथम दिन सोमवार को भी सतनाम आरती सत्संग वंदना पूजा अर्चना के साथ सतनाम प्रसादी बांटी जाती रही हैं। साथ ही संत गुरू महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि पर नियमित सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक जन जागृति विकास उत्थान के क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजन होता रहता हैं जो संत समाज और जन सहयोग से संपन्न होते रहे हैं। सतनाम गुरूद्वारा भवन रायपुरा का एक ऐतिहासिक धरोहरों में अपना पहचान है।
इस स्थल से सतनाम धर्म के सतगुरू कैलेण्डर 2017 से और प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा/सुघर गांव मासिक पत्रिका अखबार का 2019 से नियमित प्रकाशन किया जाता रहा हैं। उनके मुख्य कार्यालय सतनाम गुरूद्वारा भवन रायपुरा ही राज्य के केंद्र बिंदु है।