कुमार सिंह जनपद पंचायत मस्तुरी सीईओ ने दौरा कर स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था का ली जायजा

 

 छत्तीसगढ़ महिमा मस्तुरी। 10 जुलाई 2022,
जिले बिलासपुर के जनपद पंचायत मस्तुरी के सीईओ कुमार सिंह लहरे बे संकुल केंद्र टिकारी के अंतर्गत अलग - अलग स्कूलों में जा कर मध्यान भोजन, गणवेश व पुस्तक वितरण संबंध में शिक्षको से विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त किया। स्कूली बच्चों के खेलकूद शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों पर जोर देने के लिए उन्होंने कहा वही शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल टिकारी में बच्चों का क्लास लेकर सफलता के गुर बताएं।
 आज और भविष्य में उनकी शिक्षा कैसे कैरियर निर्माण में उपयोगी साबित होगा उन्हे उदाहरण दे कर बताया। साथ ही स्कूलों में वृक्षारोपण,गणवेश,पुस्तक वितरण किया गया।
बच्चों के साथ जनपद पंचायत मस्तुरी सीईओ कुमार सिंह लहरे ने मध्यान भोजन क गुणवत्ता को परख कर प्रसंशा की। वहीं ग्राम पंचायत डोड़की के सरपंच को स्कूल के सर्वांगीण विकास में सहयोग प्रदान करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर सीईओ कुमार सिंह लहरे ने प्रशिक्षु सीईओ कोटा,एबीओ शिव राम टंडन, संकुल समन्वयक मन्नू कुर्रे, प्रधान पाठक डोड़की उतारा राव, प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल टिकारी पी.के गेंडले, प्रधान पाठिका प्राथमिक शाला टिकारी अनामिका गढ़ेवाल व समस्त स्टाफ गण उपस्थित रहे थे।