गिरौदपुरी धाम में जंगली जानवर वन भैंसा लोगों को देखने मिल रहे आवागमन करते सावधानी हैं जरूरी

 छत्तीसगढ़ महिमा गिरौदपुरी। 18 जुलाई 2022, छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो भूमि गिरौदपुरी धाम के आस पास वनों से आच्छादित हरे भरे लहलहाते पेड़ पौधे के बीच हरियाली सुनहरे बारिश के मौसम में छत्तीसगढ़ के राजकीय पशु वन भैंसा संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों को आवागमन के दौरान कई जगह देखने को मिल रहा हैं। जिले महासमुंद के विकास खंड पिथौरा और सिरपुर कसडोल होते हुए बया अर्जुनी सोनाखान वनांचल क्षेत्र में आवागमन करने वाले लोगों को जंगली जानवर से सावधानी बरतना बहुत जरूरी हैं।
आज कल कई सरारती लोग मोबाईल फोन से सेल्फी लेने से बाज नहीं आते उन्हे फैशन शौक समझ बैठते हैं जिनसे उनको अपनी जान को जोखिम डालना महंगा पड़ जाएगा। वन विभाग द्वारा आम जनता सभी को सुरक्षा जागरूकता के लिए वनांचल क्षेत्र के मुख्य मार्ग किनारे चौंक चौराहे पर पहुंच मार्ग गांव के नाम दर्शनीय स्थल के संकेत चिन्ह बोर्ड लगाएं गए हैं।
जिनको लोग अनदेखा करते हैं तो कभी भी उनके साथ लापरवाही से जान पर जोखिम बन सकते हैं।
प्रति दिन जिले बलौदा बाजार के कसडोल विकास खंड अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के वीर नारायण सिंह के जन्म कर्म भूमि सोनाखान और संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो महिमा गुरू दर्शन भूमि गिरौदपुरी धाम हजारों की संख्या में विभिन्न स्थानों से आवागमन करने वाले संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों गणों को सावधानी बरतना चाहिए। गिरौदपुरी सोनाखान के वनों से आच्छादित हरे भरे लहलहाते पेड़ पौधे जंगलों में छत्तीसगढ़ राज्य के राजकीय पशु वन भैसा को देखने मिल जाने की तस्वीरें वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा हैं। प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव के प्रतिनिधियों द्वारा महासमुंद जिले के पिथौरा से बया सोनाखान होते गिरौदपुरी धाम वनांचल क्षेत्र से भ्रमण आवागमन के दौरान वन भैसा राजकीय पशु की यादगार तत्कालीन समय पर तस्वीरें ली गई उन्हे जनहित में समाचार प्रकाशित किया गया हैं।
प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा सुघर गांव के कसडोल विधान सभा क्षेत्र के मुख्य कार्यालय गिरौदपुरी धाम सह परिवार की ओर से छत्तीसगढ़ के महान संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा जी की जन्म कर्म तपो भूमि गिरौदपुरी में आगमन पर सभी संत श्रद्धालुओं दर्शनार्थियों पर्यटकों गणों सर्व मानव समाज के लोगों का हार्दिक स्वागत अभिनंदन करते हुए जंगली जानवर से सावधानी बरतने अपील किया गया हैं।