96 पाव देसी मसाला 02 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर पलारी पुलिस ने 04 शराब कोचियों को किया गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ महिमा पलारी। 14 जुलाई 2022,
 थाना पलारी पुलिस द्वारा निरीक्षक प्रमोद सिंह के नेतृत्व में शराब कोचियों पर कार्यवाही लगातार जारी है।
 थाना पलारी पुलिस द्वारा गत दिनों 11 जुलाई को विशेष धरपकड़ अभियान चलाते हुए क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से शराब बेचने वाले 04 कोचियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से रू.55,690,रू कीमत मूल्य का कुल 96 पाव देसी मसाला शराब एवं 02 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना पलारी में धारा 34 (2), 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। कार्यवाही में अवैध रूप से शराब बेचने हेतु के लिए इस्तेमाल 03 मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया है। आरोपियों में ईतवारी राम साहू पिता रतीराम साहू उम्र 47 साल साकिन ससहा थाना पलारी से 31 पाव देसी मसाला शराब जप्त,रितेश गुप्ता उर्फ बाबा पिता योगेन्द्र कुमार गुप्ता उम्र 29 वर्ष साकिन वार्ड क्र. 10 पलारी थाना पलारी से 30 पाव देसी मसाला शराब जप्त, सालिक राम विश्वकर्मा पिता पुनाउ राम विश्वकर्मा उम्र 62 वर्ष साकीन ससहा थाना पलारी से 35 पाव देसी मसाला शराब जप्त, रामानंद सोनवानी पिता ईतवारी सोनवानी उम्र 49 वर्ष साकिन रामपुर थाना पलारी से 02 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई। उक्त करवाई में पुलिस स्टॉफ थाना पलारी का विशेष योगदान रहा।