शकुंतला साहू ने ग्राम सुंदरावन में 33 लाख लागत सी सी रोड निर्माण कार्य की भूमि पूजन किया

 छत्तीसगढ़ महिमा पलारी। 14 जुलाई 2022, 
सुश्री शकुंतला साहू कसडोल विधायक एवं संसदीय सचिव ने अपने क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सुंदरावन में गत दिनों 33 लाख रूपए के लागत से नव निर्मित होने वाले सीसी रोड विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। 
उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री के जनहित कल्याणकारी योजनाओं के विषयों में ग्रामवासी को संबोधित करते हुए अवगत कराया। ग्रामीण जनों को दुर्गम पथ से सुगम बनने से आवागमन की मुख्य जटिल समस्याओं से निजात मिलेगा। ग्राम पंचायत वासियों द्वारा लगातार गांव के जर्जर हालत में तब्दील हो चुके कीचड़ पानी भरे गड्डे मार्ग को नवीन सी सी रोड निर्माण विकास कार्य कराए जाने की मांग किया जा रहा था। जो आस लंबे समय बाद साकार होने जा रहा हैं जिनसे ग्राम पंचायत सुंदरावन वासियों में खुशी की माहौल बना हुआ हैं। सरपंच और पंच गण ग्राम वासियों द्वारा आवागमन की मुख्य सुविधाओं को लेकर सार्थक प्रयास करते हुए सी सी रोड निर्माण कार्य की सौगात देने पर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू के प्रति आभार जताया है। सी सी रोड निर्माण कार्य की भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों से पहुंचे ग्रामीण और क्षेत्र के जन प्रतिनिधि सहित ग्राम पंचायत सुंदरावन के लोग अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।