2 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी आवाज बुलंद

*2 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी आवाज बुलंद किए*
27जुलाई 2022 बुधवार
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर सरायपाली के समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी अपने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। हड़ताल का असर व्यापक रूप से सभी सरकारी दफ्तरों में ताले लटकते नजर आए। सभी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। शासन की बुनियादी व्यवस्था शिक्षा ,स्वास्थ्य और राजस्व कार्यालयों में भी काम पूरी तरह ठप्प रहा।जिससे आम जनता परेशान रहे।शासन को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। कर्मचारियों का दावा है कि आने वाले 5 दिनों तक मांगे पूरी ना होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाएंगे। केंद्र के समान 34% महंगाई भत्ता एवं सातवां वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता प्रदान करने की 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारी पूरे प्रदेश के हड़ताल पर हैं l हड़ताल के तीसरे दिन रजिस्टार ऑफिस के सामने कर्मचारियों ने फेडरेशन के संयोजक चन्द्रहास पात्र के नेतृत्व में दिनभर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। मंच से वक्ताओं ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसते रहे। योगिता प्रधान, सुश्री ममता ठाकुर (तहसीलदार) उमेश समांतराय, जी डी सोनवानी( मुख्य कार्यपालन अधिकारी) संजय साहू, पीके ग्वाल, टंकेश्वर जयसवाल ,प्रवीण प्रधान ,अजय आर्य, उपेंद्र बरिहा, ललित साहू ,राजेंद्र कंदर्प साहू ,वीके श्रीवास(SDORE डीआर साहू ,बनमोती भोई, रेवती पटेल ,करुणा साहू, अशोक शर्मा( डीएमसी) रुपानंद पटेल, योगेश प्रजापति ,अनिल पटेल, सुंदरलाल , ज्योति ठेठवार ,किशोर पटेल, महासमुंद जिला कार्यकारिणी के टेकराम सेन (जिला सहसंयोजक) सदस्य चमन चंद्राकर, रेखराज शर्मा, प्रमोद तिवारी, कमलेश चंद्राकर , यशवंत चौधरी ने शेर की तरह दहाड़ लगाई। कार्यक्रम का संचालन भोजराज पटेल ने किया। राष्ट्रगान से तीसरे दिन का समापन की गई।