डॉ.शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा से 29.50 लाख की विकास कार्य को मिला स्वीकृति

 छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 15 जुलाई 2022,
नगरीय प्रशासन एवं विकास विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया की अनुशंसा पर रायपुर जिले के अंतर्गत आरंग विकास खण्ड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो में तालाब गहरीकरण,प्राथमिक शाला भवन एवं शेड निर्माण विकास कार्य के लिए 29 लाख 50 हजार रूपए की स्वीकृति मिले है। इनमें ग्राम नकटा में तालाब गहरीकरण कार्य 05 लाख रुपये, ग्राम बनरसी में बड़े तालाब गहरीकरण कार्य 05 लाख रुपये, ग्राम दरबा में तालाब गहरीकरण कार्य के लिए 05 लाख रुपये, ग्राम परसदा (उ) में नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण कार्य 08 लाख 50 हजार रुपये,ग्राम नवागांव (खु) के प्राथमिक शाला में शेड निर्माण कार्य 06 लाख रुपये के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। 
निर्माण कार्यों की स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवं नागरिकों में खुशी की माहौल है।
उक्त ग्राम पंचायत के सरपंच और पंच गण ग्राम वासियों ने निर्माण विकास कार्य की सौगात देने पर मंत्री डॉ. डहरिया के प्रति आभार जताया है।