141 वें दिन बरसात खेतीबाड़ी व्यस्तता पर भी प्रतिदिन 35-40 कार्यकर्ता अखण्ड सत्याग्रह में शामिल लोगों के बीच पहुंच कर उनका हौसला अफजाई अशवन्त तुषार साहू ने किया

 छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 17 जुलाई 2022,
महासमुंद जिले के तुमगांव हाईवे पास स्थित गांव खैरझिटी, कौंवाझर,मालीडीह के कृषि,वन,गरीबों का काबिल कास्त आदिवासी भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में गत दिनों 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड सत्याग्रह कर रहे हैं। सत्याग्रह के 141 वें दिन तेज बारिश के बाद भी लगभग 30-35 किसान,जवान एवं महिलाओं ने अपना उपस्थिति दर्ज करा भाग लिया।
सत्याग्रह सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने कहा कि तेज बारिश खेतीबाड़ी की व्यस्तता के वावजूद प्रति दिन 35-40 कार्यकर्ता अखण्ड सत्याग्रह में शामिल हो रहे हैं उन सभी समर्पित लोगों को मैं धन्यवाद देता हूँ। साथ ही अपील करता हूँ कि अपने गांवों के अन्य साथी एवं जवानों को भी इस सत्याग्रह में शामिल करने में सहयोग प्रदान करें। माटी और महतारी की सेवा की शुभ घड़ी में कोई साथी पीछे न रहे, वरन दूसरे गाँव के किसान ,सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवाओं को भी जोड़ कर सत्याग्रह को गतिशील बनाओ ताकि करणी कृपा स्टील एवं पॉवर प्लांट को यहाँ से जल्द से जल्द भगा सकें। प्रत्येक सावन सोमवारी को कांवरिया पदयात्रियों को जोड़ेंगे। इस क्षेत्र के पुण्य कार्य में जुड़े सत्याग्रही एवं पदयात्रियों को एक दूसरे का सहयोगी बनाकर अन्नदाता किसानों के अधिकार की लड़ाई में भागीदारी बनाएं। समाज के कार्य में नारी शक्ति के बिना अधूरा रहता है।इसलिए हम सब मिलकर किसानों के इस पवित्र यज्ञ को सफल बनाने में तन मन धन से जुट जाएं।