नव संकल्प शिविर में शामिल हुए श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े

 छत्तीसगढ़ महिमा रायगढ़। 15 जून 2022,
राष्ट्रीय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेंटी के निर्देश में जिला कांग्रेस कमटी (ग्रामीण) के तत्वावधान में ऑडोटोरियम हालरायगढ़ में आयोजित एक दिवसीय नव संकल्प शिविर (कार्यशाला) में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े शामिल हुई। उन्होंने देश में कांग्रेस के शासन लाने और संगठन को मज़बूत बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा-परिचर्चा की। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी एवं पूर्व सांसद पी.आर.खूंटे, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक,चक्रधर सिंह सिदार,विधायक लालजीत राठिया,जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल,जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अरुण मालाकार, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी,ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी व समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता गण विभिन्न स्थानों से उपस्थित रहे थे।