चंद्रदेव प्रसाद राय को जन्मदिन व शादी के साल गिरह पर दी गई शुभकामनाएं आयोजन हुए विविध कार्यक्रम

       छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 20 मई 2022,
 बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रथम स्थानीय विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय की जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर उन्हे क्षेत्र वासियों सहित प्रदेश भर से उनके शुभचिंतकों जन प्रतिनिधियों सामाजिक कार्यकर्ता पार्टी के कार्यकर्ता गणों द्वारा सोशल इलेक्ट्रानिक प्रिंट मीडिया और दूरभाष व सौजन्य भेंट मुलाकात कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर इस अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजन कर खुशियों को आम जनता के बीच बांटे गए। क्षेत्र वासियों ने  चंद्रदेव प्रसाद राय और उनकी पत्नी श्रीमती ममता राय को उनके निज निवास गृह ग्राम बालपुर पहुंच कर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनकी अच्छे स्वास्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन साल गिरह पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं शुभकामनाएं दी गई।