छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 1 मई 2022,
छत्तीसगढ़ शासन के श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने समस्त श्रमवीरों को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश-प्रदेश का विकास श्रमिकों के बिना असंभव है। छग के विकास में श्रमिक भाई बहनों का महत्वपूर्ण योगदान है। हमारी सरकार श्रम का सम्मान करना जानती है आज उसी सम्मान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोरे बासी खाने के लिए सबको अपील की है। बोरे बासी छत्तीसगढ़ की संस्कृति का अहम् हिस्सा है तथा यह श्रम का सम्मान है छग की माटी से जुड़े लोग ही इसे जान सकते है। आप सभी से विनम्र निवेदन है की मुख्यमंत्री की अपील एवं श्रम का सम्मान करते हुए आज के पावन दिवस पर बोरे बासी अवश्य खाएं।