परमात्मा हमेशा सत्य के पक्षधर होते हैं,धरती मां की रक्षा आम जनता हित में किसान धरना सत्याग्रह 91 दिन से संघर्षरत किसानों के होंगे जीत : अशवन्त तुषार साहू

   छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 27 मई 2022,
हाईवे में स्थित गांव खैरझिटी,कौंवाझर,मालीडीह के कृषि,वन,गरीबों का काबिल कास्त,आदिवासी भूमि में गैर कानूनी ढंग से करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगाने के विरोध में विगत दिनों 25 फरवरी 2022 से किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखण्ड धरना सत्याग्रह चल रहा है। सत्याग्रह के 91 वें दिन का नेतृत्व करने किसान नेता अशवन्त तुषार साहू पहुंचे। सत्याग्रह में लगभग 85 किसान,जवान और महिलाओं ने भाग लिया। किसान नेता अशवन्त तुषार साहू ने संबोधित किया और कहा कि चाहे रामायण काल हो चाहे महाभारत काल हो हमेशा सत्य की जीत होती है। क्योंकि परमात्मा हमेशा सत्य के पक्षधर होते हैं।
इसलिए धरती महतारी की रक्षा और आम जनता के हित के लिए किसान धरना सत्याग्रह में 91 दिन से संघर्षरत है, इसमें किसानों की ही जीत होगी। आगे कहा कि करणी कृपा पावर प्लांट के प्रबंधकगण चारों ओर से कानूनी घेरे में फंस गये हैं। इसलिए बौखलाहट में अनर्गल बातें कर रहे हैं और शासन प्रशासन के दरवाजों का चक्कर काट रहे हैं। हम प्रजातंत्रीय व्यवस्था के प्रथम नागरिक हैं। इसलिए हम हमेशा प्रजातंत्रीय ढंग से लड़ाई लड़ते हैं और जो लोग गैर कानूनी ढंग से उद्योग की स्थापना करने में जुटे हैं।
हम उनके गलत इरादे को कभी पूरा नहीं होने देंगे।
धरना स्थल पर तारेन यादव,मोहन यादव,उदय चंद्राकर,चैनुराम साहू,डेविड चंद्राकर,विश्वनाथ,डीगेशवरी चंद्राकर,होरीलाल पटेल,नंदलाल पटेल,नंदलाल सिन्हा,उदय चंद्राकर,रमेश विश्वकर्मा,बिषरू सिन्हा,  रूपसिंग निषाद,दुर्ग पटेल,ओम प्रकाश साहू, मोहन लाल साहू, साधना ध्रुव,आनंद मानिकपुरी, जोगेश्वरी साहू, सुमन साहू, वेदराम यादव, लीलाधर पटेल, महेंद्र पटेल, अत्यधिक संख्या में आस पास के ग्रामीणों व महिला शक्ति उपस्थित रहे थे।