नगर पंचायत बिलाईगढ़ के बाद नगर पंचायत टुण्ड्रा के नगर पंचायत अध्यक्ष खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित

 

      छत्तीसगढ़ महिमा गिरौदपुरी धाम। 22 अप्रैल 2022, बलौदाबाजार जिला के विधानसभा क्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत यह दूसरी बार टुण्ड्रा नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ है। इससे पहले नगर पंचायत बिलाईगढ़ के अध्यक्ष को अविश्वास प्रस्ताव पारित कर हटाया गया था। वही नगर पंचायत टुण्ड्रा के अध्यक्ष को अविश्वास प्रस्ताव कर हटा दिया गया है। नगर पंचायत टुण्ड्रा में 11 पार्षदों ने अध्यक्ष नगर पंचायत टुण्ड्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिससे वही कड़ी मशक्कत गहमा गहमी के बाद आखिरकार नगर पंचायत टुण्ड्रा में अविश्वास प्रस्ताव के लिए चुनाव हो गया। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष व कांग्रेस के नेता गीताराम पटेल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित को गया। नगर पंचायत टुण्ड्रा में कुल 15 पार्षद है। इसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 12 वोट  और नगर पंचायत अध्यक्ष के पक्ष में 3 मत पड़े और अध्यक्ष के विरुद्ध 12 मत पड़े। इधर अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर भाजपा पदाधिकारियों में खुशी की मौहोल है। पार्षद व पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने रंग गुलाल लगा और पटाखे फोड़ कर एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। यहां बिलाईगढ़ विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत कांग्रेस सरकार सत्ता पक्ष के पहले द्वारिका देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत बिलाईगढ़ को पहले और दूसरे बार में गीता राम पटेल अध्यक्ष नगर पंचायत टुण्ड्रा को अविश्वास प्रस्ताव कर हटा गया हैं। जिससे कांग्रेस सत्तापक्ष को काफी हद तक झटका पड़ा है। वहीं भाजपा के समर्थित पार्षद पदाधिकारी में खुशी की लहर दौड़ गई हैं।