साहू समाज की आराध्य देवी मां कर्मा की जयंती में पहुंचे: अशवंत तुषार साहू

   छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 24 अप्रैल 2022, महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम भोरिंग में साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की 1006 वीं जयंती पर कलश यात्रा के दौरान गली भ्रमण कर बड़े धूमधाम से भक्त माता कर्मा जयंती मनाया गया। जिसमें अतिथि के रूप में किसान नेता अशवंत तुषार शामिल हुए। उन्होंने मां कर्मा से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना किया।
भक्त माता कर्मा के खिचड़ी प्रसाद वितरण करने में सहयोग की। तुषार साहू ने अपने उद्बोधन में कहा मां कर्मा और भगवान श्री कृष्ण में निश्चल प्रेम था ऐसी मान्यता है कि भक्त शिरोमणि मां कर्मा और भगवान श्री कृष्ण में निश्चल प्रेम था। वह स्वयं भगवान को गोद में बैठाकर खिचड़ी खिलाया करती थीं। जगन्नाथपुरी में यह परंपरा आज भी प्रचलित है। छप्पन भोग के पहले कर्मा मां की खिचड़ी का भोग लगाया जाता है।
 इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद चुन्नीलाल साहू,अध्यक्षता प्रदेश सचिव सती साहू, वरिष्ठ अतिथि किसान नेता अशवन्त तुषार साहू,गोपी मोती साहू ,चैतू साहू, उमा साहू, कमल नारायण साहू, शंकर साहू , संरक्षक डॉ उदय राम साहू, तुलसी राम साहू, झाड़ू राम साहू, भोरिंग परिक्षेत्र अध्यक्ष ललित साहू, दिग्विजय साहू ,सरपंच उषा राजेश साहू, उपसरपंच पुष्पा तेजराम साहू   राजेश साहू, मनीक साहू , देवनाथ, पुराण साहू, प्रकाश साहू मनीष साहू, प्रीतम साहू, जितेंद्र साहू कोमल साहू , लोकेश साहू, ईश्वरी साहू, मातृ शक्ति व सामाजिक कार्यकर्ता गण अधिक संख्या में  उपस्थित रहे थे।