छत्तीसगढ़ महिमा महासमुंद। 10 अप्रैल 2022, विगत दिनों सकल जैन श्री संघ की बैठक संपन्न हुई। जिसमे आगामी 14.04.2022, गुरुवार को जैन संप्रदाय के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2621वां जन्म कल्याणक के उपलक्ष्य में तीन-दिवसीय महोत्सव धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
12 से 14 अप्रैल तक त्रीदिवसीय प्रभात फेरी प्रतिदिन प्रात: 5.45 बजे निकाली जाएगी, जो की शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरेगी। प्रभात फेरी में भाग लेने वाले सभी सदस्यों के नवकारसी की व्यवस्था तीनों दिन श्री वर्धमान ग्रुप द्वारा रहेगी। प्रभात फेरी में पुरस्कार के लाभार्थी श्री सागरमल जी हीराबाई मालू परिवार एवं प्रभावना के लाभार्थी सोहनलाल,राजेश कुमार सम्यक लूनिया रहेंगे। 12 अप्रैल को जैन पाठशाला के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवम श्रीमती सुधा पींचा व श्रीमती पूजा चोपड़ा द्वारा JPL (जैन प्रीमियर लीग) का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम की जवाबदारी शरद मालू व हेमंत झाबक को दी गई।
13 अप्रैल को प्रात:7.30 बजे विहार सेवा ग्रुप द्वारा महावीर गौशाला में गुड़,चना आदि वितरण का कार्यक्रम होगा,इसके लिए राजा चोपड़ा व राहुल बोथरा को जवाबदारी दी गई। प्रात: 7.30 बजे महावीर भवन में सामूहिक सामायिक का आयोजन किया गया है।
प्रात: 10.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन धर्मरक्षक शांतिनाथ जैन मंडल द्वारा किया जायेगा। शाम को महावीर इंटरनेशनल द्वारा भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम में जैन श्री संघ द्वारा जैन समाज के मेघावी बच्चों का बहुमान भी किया जायेगा। मेघावी बच्चों के बहुमान कार्यक्रम की जवाबदारी महेंद्र लूनिया को दी गई। 14 अप्रैल को प्रात: 6.30 बजे प्रभु की सामूहिक स्नात्र पूजा होगी। बाजे गाजे के साथ प्रभु का वरघोड़ा प्रात:8.30 बजे जैन मंदिर, गांधी चौक से प्रस्थान करेगा। वरघोड़ा के बाद महावीर स्वामी की षट-कल्याणक पूजा मिलापचंद संजय जी शैलेंद्र कोठारी की तरफ से होगी। दोपहर 1.30 बजे ट्रस्ट मंडल एवम कार्यकारिणी द्वारा जिला अस्पताल में फल वितरण भी किया जायेगा। प्रतिदिन दोपहर 3.00 बजे नवपद ओली जी की पूजा रखी गई है।
तीनों दिन मंदिर एवम नगर को सजाया जाएगा।
मंदिर सजाने का कार्य त्रिलोकचंद,अशोक बरडिया परिवार व धीरज गोलछा को दिया गया है।
नगर सजावट का दायित्व धर्मरक्षक शांतिनाथ जैन मंडल को दिया गया है। भगवान महावीर जन्मकल्याणक के दिन स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी शांतिविजय गुरु भक्त मंडल रहेंगे। रात्रि हेमंत कुमार वैभव बोथरा के निवास स्थान में प्रभु भक्ति आयोजित की गई है। सभी से अपने घर के सामने दिया जलाने, झालर लगाने एवम रंगोली मांडने का अनुरोध किया गया है। 14 अप्रैल को सकल जैन श्री संघ के समस्त प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस बैठक में मूर्तिपूजक जैन श्री संघ के अध्यक्ष राजेश लूनिया, वर्धमान स्थानकवासी जैन श्री संघ के अध्यक्ष जसराज जी लोढ़ा, दिगंबर जैन श्री संघ के अध्यक्ष शीतल प्रसाद जैन के साथ सकल जैन श्री संघ के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी जैन श्री संघ के सचिव सीए रितेश गोलछा ने दी है।