अछोली में विशाल चुनरी यात्रा चंडी माता को चढ़ाई 210 फीट की चुनरी:किसान नेता अश्वंत तुषार साहू

*अछोली में विशाल चुनरी यात्रा चन्डी माता को चढ़ाई 210 फीट की चुनरी:किसान नेता अशवंत तुषार साहू हुए शामिल*

 प्रेस छत्तीसगढ़ महिमा
विज्ञापन समाचार हेतु संपर्क करें
शंकर लहरे 7694085811

महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अछोली में नवरात्रि पर्व पंचमी को धूमधाम से मनाया जा रहा है माता के भक्त चुनरी यात्रा निकाल रहे हैं। 210 फीट की चुनरी यात्रा निकाली गई। जिसमें किसान नेता अशवंत तुषार शामिल हुये |

*जहां लोगों के सथा मिलकर किसान नेता अशवंत तुषार ने चन्डी माता को चुनरी चढ़ाई और महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।*
 व हजारों की संख्या में माता के भक्त शामिल हुए।
 पैदल 5 किलोमीटर चलकर माता के दरबार पहुंचकर मां चन्डी को चुनरी चढ़ाई। चुनरी यात्रा का जगह-जगह ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विशाल चुनरी यात्रा निकाली गई। चुनरी यात्रा निषाद पारा प्रारंभ हुई। आनंद पारा, बाजार चौक, रामयन चौक, गुरीचौक, बजरंगचौक ,राधा कृष्णा मंदिर से चन्डी मन्दिर पहुंचे। यह चुनरी यात्रा 5 किलोमीटर का सफर तय कर चंडी मन्दिर पहुंची।

चुनरी यात्रा में महिलाएं अधिक संख्या में नजर आई जो पैदल यात्रा कर ग्राम अछोली से चन्डी माता के दरबार में पहुंची यहां विराजित माता रानी को चुनरी उड़ाई। इसके बाद महा आरती और महा प्रसादी का वितरण किया गया।

सैकड़ों की तादाद में महिला और पुरुष माता रानी के जयकारों के साथ भजन और नृत्य करते हुए इस यात्रा में चल रहे थे। यात्रा के दौरान भक्त माता अम्बे के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, वहीं उनका उत्साहवर्धन करने के लिए ग्रामवासियों पुष्पवर्षा कर रहे थे, जगह-जगह स्टाल लगाकर उन्हें जलपान भी कराया जा रहा था। साथ में उपस्थित सन्नी निषाद, मिथिलेश निषाद, जगदीश सिंह ठाकुर, सियाराम साहू, राकेश निषाद निषाद नोहर साहू, दुर्गेश साहू, सीताराम साहू ,सुरेश साहू ,भोला साहू, पुष्पानन्द साहू संतोष यादव अत्यधिक संख्या मातृशक्ति व ग्रामीण उपस्थित रहे |