रायपुर : उपेन्द्र मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस ( इंटक ) छत्तीसगढ़ और सूरज साहू, प्रदेश महामंत्री व संगठन प्रभारी राष्ट्रीय मजदुर कांग्रेस ( इंटक ) छत्तीसगढ़ ने सयुक्त रूप से प्रदेश विज्ञप्ति जारी कर बताया की समाचार पत्रों और मिडिया के माध्यम से पता चला है की रायगढ़ में भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल अपनी ही पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं से दुर्व्यवहार करते है. महिलाओ का सम्मान न कर उन्हें आपत्तिजनक मैसेज करते है. जिसकी हम कड़ी निंदा करते है. तत्काल प्रदेश अध्यक्ष को मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर महिला कार्यकर्ताओ के हित में भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल पार्टी से बर्खस्त करना चाहिए। उमेश अग्रवाल को पार्टी से इस्तीफा देना चाहिए। महिला सांसद के जिले में महिलाओ के साथ ऐसा व्यव्हार अशोभनीय है. हमें जानकारी मिली है की पीड़ित भाजपा महिला कार्यकर्त्ता ने अपनी आपबीती को सांसद को भी बताई है फिर भी इतने संवेदनशील मामले को एक महिला होने के नाते भी सांसद गोमती साय जी संज्ञान नहीं लेना समझ से परे है. क्यों अब तक सांसद महोदिया चुप है। उमेश अग्रवाल को भाजपा से तत्काल इस्तीफा देना होगा।