अवैध शराब बिक्री मामले में दो आरोपियों पर पचपेड़ी थाना द्वारा की गई कारवाई
छत्तीसगढ़ महिमा मस्तुरी। 26 मार्च 2022,
जिले बिलासपुर अंतर्गत आने वाले विधान सभा क्षेत्र मस्ट्रुरी के पचपेड़ी थाना पुलिस द्वारा धारा - 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब बिक्री करने वालो पर लगातार किए जा रहे हैं सख्त कार्यवाही। अवैध रूप से बिक्री हेतू देशी प्लेन शराब एवं अवैध महुआ शराब कुल मात्रा 11.440 लीटर के साथ एक आरोपी को की गई गिरफ्तार।वहीं दूसरे मामले में
अप.क्र.- 50 / 2022 धारा-34 (1) आबकारी एक्ट अवैध रूप से बिक्री हेतू देशी प्लेन शराब कुल मात्रा 3.960 लीटर पकड़ा गया एक आरोपी गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपी- प्रेम कुमार पटेल पिता स्व.हेतराम निवासी ग्राम जोंधरा थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छ.ग.एक व्यक्ति ग्राम जोंधरा भिलौनी मोड़ में सफेद बोरी मे शराब भरकर अवैध रूप से बेचने की सूचना पर हमराह स्टॉप एवं गवाहन के ग्राम जोंधरा में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। जिसमे एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध देशी प्लेन शराब की 22 नग शीशी प्रत्येक मे 180 एमएल कुल 3.960 लीटर कुल कीमती 1760 रूपये गवाहन के साथ जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया चूकि मामला जमानतीय होने से आरोपी को मुचलके पर रिहा किए गए। उक्त कार्यवाही में नवनियुक्त थाना प्रभारी सुनील कुर्रे,सऊनि अजय सोनवानी,प्रआर रामबहोर सिन्हा,आरक्षक भानू प्रताप डहरिया,शिवधन बंजारे,चंद्रप्रकाश भारद्वाज, छत्रपाल डहरिया,राकेश अनंत,सद्दाम पाटले अन्य सभी स्टॉफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
