छत्तीसगढ़ महिमा दुर्ग। 14 मार्च 2022, अंतराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम जिला दुर्ग के मरौदा नेवई में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल अनुसूईया,मंत्री ताम्रध्वज साहू, दुर्ग सांसद विजय बघेल, पद्म विभूषण दीदी तीजन बाई,डॉ. पार्वती कुर्रे मुख्य रूप से उपस्थित रहे थे। कार्यक्रम में 36 गढ़ के 36 संघर्षशील प्रेरणादायक महिलाशक्तियो का सम्मान किया गया। जांजगीर जिला से पामगढ़ के समाज सेवी और बहुचर्चित लोक गायिका किरन भारती अनंत के संघर्षमय जीवन सामाजिक, सांस्कृतिक जागृति से प्रदेश में विशेष स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। राज्यपाल के हाथों किरण भारती को सम्मानित होने से प्रदेश व क्षेत्र वासियो ने हर्ष व्याप्त हैं।