मंत्री डॉ.टेकाम,डॉ.डहरिया ने घुमराभाठा कोसरंगी आरंग में छात्रावास का भूमि पूजन किया

मंत्री डॉ.टेकाम,डॉ.डहरिया ने घुमराभाठा कोसरंगी आरंग में छात्रावास का भूमि पूजन किया
    छत्तीसगढ़ महिमा आरंग। 28 फरवरी 2022, जिले रायपुर के ग्राम धूमराभाटा विकास खंड आरंग में 100 सीटर अनु.जाति बालक छात्रावास एवं 50 सीटर अनु.जाति कन्या छात्रावास आरंग एवं कोसरंगी में 50 सीटर अनु.जाति कन्या आश्रम के भूमिपूजन कार्यक्रम में लगभग (490.40 लाख) रूपए स्वीकृति प्रदान किया गया हैं। जिसके मुख्य अतिथि के रूप में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति जनजाति स्कूल शिक्षा सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम के साथ आरंग विधायक एवं  नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया सम्मिलित हुए।
मंत्री डॉ.डहरिया ने अपने क्षेत्र आरंग में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल आगमन होने पर डॉ.टेकाम प्रेमसाय सिंह टेकाम को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
इसके अलावा क्षेत्र ग्राम वासियों ने अतिश बाजी के साथ दोनों मंत्री की स्वागत अभिनंदन की।
उक्त तीन ग्रामों में भूमि पूजन के दौरान निर्माण विकास
को प्रगति मिलने पर मंत्री डॉ.डहरिया और डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के प्रति आभार जताया है।
इस अवसर पर आस पास क्षेत्र के जन प्रतिनिधि गण महिलाएं पुरुष बच्चे अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।