केशव प्रसाद चंद्रा विधायक जैजैपुर ने ग्राम पंचायत नंदेली में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया।

केशव प्रसाद चंद्रा विधायक जैजैपुर ने ग्राम पंचायत नंदेली में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया।
 छत्तीसगढ़ महिमा जैजैपुर। 5 फरवरी 2022,
केशव प्रसाद चंद्रा विधायक जैजैपुर ने अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत नंदेली में विभिन्न निर्माण विकास कार्यों की भूमि पूजन श्रीफल तोड़ पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को संपन्न किया। जिसमें पानी टंकी एवं पाईप लाइन विस्तार 2 करोड़ 10 लाख रूपए और यादव समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 5 लाख रूपए का शामिल हैं तथा महिला समूह को जनसंपर्क राशि चेक का वितरण भी किया गया। 
 विधायक श्री चंद्रा ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए आम जनता को शासन प्रशासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने हर संभव प्रयास करते हुए गांव की विकास कार्यों को तत्परता से करना हमारे लिए विशेष प्राथमिकता की बात कही। इस अवसर पर उपस्थित नंदेली ग्राम पंचायत वासियों सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे क्षेत्र वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
उन्होंने कहा कि जल व्यवस्था अति आवश्यक है जिनके समस्या से यहां पानी टंकी निर्माण विकास कार्य होने से निजात मिलेगा। यादव समाज को सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक विकास उत्थान कार्यों की सौगात मिल जाने पर उनके कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित होंगे।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मनहरण मनहर,भगवान दास किशोर, नंदेली के सरपंच व पंच गण सहित नंदेली ग्राम वासियों के साथ क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से ग्रामीण जन अधिक संख्या में उपस्थित रहे थे।
श्री चंद्रा अपने क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी आम जनता के दुख सुख में सहभागिता निभाते हुए उनके समस्याओं को दूर करने हमेशा तत्पर रहते हैं।