प्रदेश कार्यकर्ताओं ने समाज रत्न अवार्ड मिलने पर प्रकाश अनंत का किया सम्मान
छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर।16 फरवरी 2022, छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश अनंत का विभिन्न जगहों पर अलग - अलग मुलाकात कर लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
ग्लोबल स्कोलर्स फाउंडेशन द्वारा पुणे महाराष्ट में विगत दिनों 6 फरवरी 2022 को राष्ट्रीय सेमिनार में छत्तीसगढ़ से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में प्रकाश अनंत को समाज रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं।
पुणे से वापसी पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सूर्य प्रकाश उपाध्याय एवं युवा प्रदेशाध्यक्ष नवीन साहू के साथ सैकड़ों की संख्या में स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर पर बाजे गाजे,फूलमाला के साथ स्वागत किया गया। उसके बाद गृह निवास वापसी पर बेमेतरा के कार्यकर्ताओं द्वारा मारो ग्राम पंचायत के विश्रामगृह में पूरे जोश,उत्साह के साथ स्वागत किया गया।
इसी तारतम्य में जिला राजनांदगांव, जिला बालोद एवं जिला कवर्धा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तेलीबांधा लालबाग हॉटल में सामूहिक रूप से केक काटकर एवं फूलमाला के साथ स्वागत किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से राजनांदगांव से विक्की पटेल प्रदेश महासचिव, राजेश गोवानी प्रदेश महासचिव इंटक, लक्ष्मण बघेल, विक्रम सोनी जिलाध्यक्ष राजनांदगांव, शाबिर हुसैन जिलाध्यक्ष कवर्धा, गिरधर पटेल जिलाध्यक्ष बालोद,पाली से राजेश डोंगरे, कमल दास आदि सैकड़ों कार्यकर्ता,पदाधिकारियों ने सम्मान किया।
प्रकाश अनंत ने छत्तीसगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों का आभार जताया है।