रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए जिले के पांच स्कूलों के 140 विद्यार्थियों का चयन
जिले के जिन विकासखण्ड मुख्यालय में जहां व्यावसायिक शिक्षा संचालित नहीं है। वहां आईटीआई के निकटस्थ विद्यालयों का चिन्हांकन किया गया है। इनमें विकासखण्ड महासमुंद के शासकीय डीएमएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मैकेनिक डीजल, वेल्डर के लिए 44 विद्यार्थी को प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। इसके अलावा बागबाहरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालपुर में मैकेनिक डीजल, वेल्डर, पिथौरा के शासकीय रणजीत कृषि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मैकेनिक डीजल, बसना के शासकीय आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वेल्डर, प्लम्बर एवं सरायपाली के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वायरमैन, प्लम्बर की व्यावसायिक शिक्षा संचालित की जा रही है। जहां 24-24 विद्यार्थियों का चयन डिप्लोमा कोर्स के लिए किया गया है। जिसकी मान्यता आईटीआई के बराबर होगी। टूल्स उपकरण सामग्री क्रय के लिए डी.एम.एफ. मद से 27.94 लाख स्वीकृत कर प्राचार्य आई.टी.आई को जारी कर दिया गया है।