भोज राम अजगल्ले की माता जी की दशगात्र में शामिल हुए: चंद्रदेव प्रसाद राय

भोज राम अजगल्ले की माता जी की दशगात्र में शामिल हुए: चंद्रदेव प्रसाद राय
    छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 7 जनवरी 2022, चंद्रदेव प्रसाद राय विधायक बिलाईगढ़ एवं संसदीय सचिव,  भोजराम अजगल्ले पूर्व जनपद पंचायत सभापति बिलाईगढ़ की माता जी की दशगात्र कार्यक्रम ग्राम सलीहा में शामिल हुए।
शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रगट करते हुए उनके माता जी की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभिनी श्रद्धांजलि देते हुए उनकी मृतात्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। दशगात्र कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से जन प्रतिनिधि गण सामाजिक कार्यकर्ता आम जनता अधिक संख्या में उपस्थित हो कर भोज राम अजगल्ले की दुखद समय में उनको सबल प्रदान कर उनकी माता जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।