दान का महापर्व छेरछेरा पुन्नी उत्साह पूर्वक मनाएं गए
छत्तीसगढ़ महिमा बिलाईगढ़। 17 जनवरी 2022, छत्तीसगढ़ प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर दान का महापर्व पर्व छेरछेरा पुन्नी उत्साह पूर्वक मनाएं गए।
ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अन्न दान किया जाता हैं।
लोक नृत्य नाच गायन कर लोग सभी घरों से अन्न दान मांगा जाता हैं यह पर्व नव वर्ष के अवसर पर वर्ष में एक बार अत्यंत उत्साह पूर्वक मनाएं जाते रहे हैं।
इसी क्रम में ग्राम घाना विकास खंड बिलाईगढ़ में छेरछेरा पुन्नी का आगाज एवं रंगारंग डंडा नृत्य के माध्यम से ग्राम के वरिष्ठ सज्जनों एवं बुजुर्गों के द्वारा एकता और भाईचारा के संदेश देते हुए छेरछेरा पुन्नी धूमधाम के साथ मनाया गया।