रोहित व्यास का स्थानांतरण होने पर उन्हें भावभीनी विदाई जिले कलेक्ट्रेट में दी गई
छत्तीसगढ़ महिमा मुंगेली। 18 जनवरी 2022, राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला पंचायत मुंगेली मेें पदस्थ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित व्यास का स्थानांतरण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर होने पर जिला कलेक्ट्रोरेट मनियारी सभा कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिला कलेक्ट्रोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आयोजित सादगी पूर्ण कार्यक्रम में श्री व्यास को जिला कलेक्ट्रोरेट के अधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला प्रशासन की ओर से स्थानांतरित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री व्यास को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कलेक्टर अजीत वसंत ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि शासकीय सेवा में आने के बाद अधिकारियों - कर्मचारियों का स्थानांतरण और पोस्टिंग एक सामान्य प्रक्रिया है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री व्यास एक ईमानदार और कर्तव्य निष्ठ तथा मेहनती अधिकारी है। श्री व्यास का एक वर्ष 14 दिन का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा और वे अपने कार्यकाल में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये है।
उन्होने कहा कि बस्तर एक अच्छी जगह है।
नये स्थान और नये पोस्टिंग से कुछ नये सीखने को भी मिलता है। उन्होने कहा कि व्यास यहां की अच्छी बातों को लेकर जायेगे। उन्होने कहा कि व्यास शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर से बेहतर क्रियान्वयन करेंगे। जो हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर उन्होने रोहित व्यास को अपनी शुभकामनाएं दी। जिले के पुलिस अधीक्षक डी.आर आंचला ने कहा कि व्यास मृदुभाषी और मिलनसार अधिकारी है। व्यास का कार्यकाल उल्लेखनीय कार्यो से भरा रहा और उनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा। स्थानांतरित जिला पंचायत के सीईओं श्री व्यास ने अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि उन्हे जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग और सम्मान मिला है। इसके लिए उन्होने सभी को धन्यवाद दिया। मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार ने भी विदाई समारोह को संबोधित किया। उन्होने कहा कि उन्हे श्री व्यास का हमेशा मार्गदर्शन मिला। उनके मार्गदर्शन से कठिन से कठिन कार्य आसानी से सम्पादित किया। विदाई समारोह को पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमति प्रिया गोयल,लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमति मेनका प्रधान,डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मरकाम,जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.त्रिलोकी नाथ महिंग्लेश्वर,राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला मिशन समन्वयक वाचस्पति सिंह,जनपद पंचायत मुंगेली के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भूमिका देसाई और पथरिया जनपद पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी नारायण बंजारा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवीन भगत सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। संयुक्त कलेक्टर श्रीमति नम्रता आनंद डोंगरे ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग के पर्यवेक्षक श्रीमति विभा मसीह ने किया।