सहकारिता मंत्री डॉ. टेकाम ने धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण की और किसानों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली

 सहकारिता मंत्री डॉ. टेकाम ने  धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण की और किसानों से चर्चा कर  व्यवस्थाओं की जानकारी ली

 छत्तीसगढ़ महिमा रायपुर। 4 दिसंबर 2021, सहकारिता मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान धान खरीदी केंद्र टुकूडांड एवं जगन्नाथपुर का निरीक्षण किया।                        निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान की गुणवत्ता को नमी मापी यंत्र से परीक्षण कर अवलोकन किया।          उन्होंने किसानों से चर्चा कर सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में पूछा तथा सभी किसानों को अपने अपने टोकन के तिथि में ही धान खरीदी केंद्र आ कर विक्रय करने कहा। डॉ.टेकाम ने धान खरीदी प्रभारियों को किसानों की सुविधा को विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।     मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने धान खरीदी केंद्र के तौल मापी यंत्र, नमी मापी यंत्र, बरदाना व्यवस्था, टोकन व्यवस्था, ड्रेनेज एवं स्टैकिंग व्यवस्था, तिरपाल, पानी एवं बिजली व्यवस्था, कम्प्यूटर, जनरेटर सहित अन्य व्यवस्थाओं से रूबरू हुए। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से चर्चा करते हुए कहां कि राज्य सरकार ने किसानों को अधिक से अधिक है लाभ दिलाने बरदाना के लिए 25 रुपए करने की घोषणा की है। उन्होंने किसानों को बिना संकोच धान विक्रय के लिए प्रोत्साहित किया।                            इस दौरान मंत्री के प्रतिनिधि कुमार सिंह देव,एसडीएम दीपिका नेताम जनपद सीईओ मोहम्मद निजाम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।